Bihar Weather Update - 5 दिन के लिए अलर्ट, बिगरने वाला है मौसम 

बिहार में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है।

अगले 5 दिन तक तेज ठंड हवा चलेगी जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।  

अब मौसम विभाग ने 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 9 से 13 मार्च तक फिलहाल तेज ठंड हवा चलेगी। 

राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा का प्रवाह अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। 

इससे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने होने के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। 

थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। वहीं नदी में रहने वाले नाविकों को भी अलर्ट जारी किया गया है। 

पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंड हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 

Bihar Weather Update से जुड़ी जानकारी अछि लागि है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे, और इसी प्रकार की जानकारी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

Arrow